फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Viral infections rise with the rain; long queues at hospitals.

Shravasti News: बारिश के साथ बढ़ा वायरल, अस्पतालों में लंबी कतार

Thu, 10 Sep 2026 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 10 Sep 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Viral infections rise with the rain; long queues at hospitals.
संयुक्त जिला चिकित्सालय ​भिनगा में पर्चा बनवाने के लिए लगी लाइन।
श्रावस्ती। तराई में रुक-रुककर हो रही बारिश और मौसम परिवर्तन के बीच वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा समेत जिले के सभी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। जिला अस्पताल की ओपीडी लगभग दोगुनी हो गई है। परचा काउंटर से लेकर पैथोलॉजी तक लंबी कतारें लग रही हैं। चिकित्सक इलाज के साथ मरीजों को बचाव के उपाय भी बता रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एनएन पांडेय ने बताया कि सबसे अधिक मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार में भी प्लेटलेट्स घट सकती हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों को मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है और चिकित्सक भी मास्क पहनकर इलाज कर रहे हैं। चिकित्सकों ने तली-भुनी चीजों से परहेज करने और लक्षण दिखते ही सीएचसी, पीएचसी या जिला अस्पताल में उपचार कराने को कहा गया है। झोलाछाप से बचने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed