{"_id":"60a008358ebc3e8dac37d75d","slug":"vehicles-of-ssb-and-chc-bhinaga-collided-five-injured-srawasti-news-lko578187023","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी व सीएचसी भिनगा का वाहन आमने सामने टकराया, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी व सीएचसी भिनगा का वाहन आमने सामने टकराया, पांच घायल
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी व सीएचसी भिनगा का वाहन शनिवार दोपहर आमने-सामने से टकरा गए। खैरीमोड़ के पास हुई इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना एक मोटरसाइकिल चालक को बचाने के प्रयास में घटी।
एसएसबी का एक छोटा ट्रक जवानों के साथ भिनगा सब्जीमंडी आया हुआ था। यहां से जवान संजय, लोकेंद्र व शिव कुमार सब्जी खरीद कर वापस जा रहे थे। वहीं सामने की ओर से सीएचसी भिनगा के कर्मचारी अपने एक वाहन से एसएसबी कैंप से कोविड सैंपल लेने गए थे। इस वाहन को उमाशंकर चला रहा था। जबकि सैंपल कलेक्शन के लिए पप्पू इस पर बैठा हुआ था।
दोनों खैरीमोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अचानक रिजवान पुत्र जगू निवासी गोढ़पुरवा अपनी मोटरसाइकिल से तेज गति से निकला। जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए। मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में एसएसबी का ट्रक व सीएचसी कर्मियों को ला रही बुलेरो जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एसएसबी जवान संजय, लोकेंद्र व शिवकुमार के साथ संपल लेने गए पप्पू व उमाशंकर भी घायल हो गए। घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे बताते हैं कि दुर्घटना की जानकारी हुई है। सभी कर्मियों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा गया है।