{"_id":"5d96324d8ebc3e93cb76587e","slug":"vegetable-salesman-dies-due-to-collision-of-tempo-srawasti-news-lko4850096101","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत
विज्ञापन
श्रावस्ती में दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टेंपो।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। फोरलेन पर गुरुवार को दो स्थानों पर हादसे हुए। भिनगा में हुई दुर्घटना में जहां टैंपो की टक्कर से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। वहीं सोनवा के बरदेहरा मोड़ पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से पति की हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर किया गया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के ही मोहल्ला गिरिजाघर निवासी विनोद कुमार (32) पुत्र अवधराम सब्जी का ठेला लगाता था। गुरुवार को वह कलेक्ट्रेट कॉलोनी की तरफ सब्जी बेचने गया था। जहां से वह वापस लौट रहा था। जैसे ही वह ठेला लेकर फोरलेन स्थित भिनगा के पुराने पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंपो ने उसे टक्कर मार दी।
इससे विनोद मार्ग किनारे जा गिरा। वहीं टैंपो भी अनियंत्रित होकर पलट गया। गंभीर रूप से घायल विनोद को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टैंपो चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य घटना में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंठिहिवा निवासी गुलाम मोइनुद्दीन (38) गुरुवार को पत्नी नूरजहां बेगम (35) के साथ मोटर साइकिल से बहराइच गया था। जहां से लौटते समय जैसे ही वह फोरलेन स्थित सोनवा थाना क्षेत्र के बरदेहरा मोड़ पर पहुंचा तभी सामने से भैंस लेकर आ रही पिकअप से उसकी टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद यूपी डायल 100 पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर घायल दंपती को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां गुलाम मोइनुद्दीन की हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर कर दिया गया है, जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है।