{"_id":"69066046d00fc1f3920e40b5","slug":"varanasi-and-ballia-teams-won-the-matches-shravasti-news-c-104-1-srv1004-115336-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: वाराणसी व बलिया की टीम ने दर्ज कराई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: वाराणसी व बलिया की टीम ने दर्ज कराई जीत
Sun, 02 Nov 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
भिनगा में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - स्रोत: संगठन
श्रावस्ती। भिनगा स्थित जूनियर हाईस्कूल मैदान में खुर्शीद अहमद मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। छह दिवसीय प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को वाराणसी व बलिया की टीम के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. मुजाहिद रजा खां व व्यापार उद्योग मंडल के जिला उपाध्यक्ष रिजवान अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला वाराणसी व खैराबाद आजमगढ़ के बीच हुआ। इसमें ट्राई ब्रेकर के माध्यम से वाराणसी ने 5-4 से जीत दर्ज की।
इसी तरह दूसरा मैच बलिया व मऊ के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बराबरी का गोल किया। इस पर ट्राई ब्रेकर के माध्यम से बलिया ने मऊ पर 5- 3 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष इरफान अहमद, निसार अहम, जमील अहमद, अहमद नजम, मनोज सिंह विशेन सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।