Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vakil Ahmed secures first place in pottery competition

Shravasti News: माटीकला प्रतियोगिता में वकील अहमद अव्वल

Mon, 02 Nov 2026 09:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 02 Nov 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Vakil Ahmed secures first place in pottery competition
 गोंडा में पुरस्कार प्राप्त करते वकील अहमद।- 
श्रावस्ती। गोंडा में आयोजित मंडलीय माटीकला पुरस्कार प्रतियोगिता में श्रावस्ती के कलाकार वकील अहमद ने प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर विभाग की ओर से 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार, अंगवस्त्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मंडल के चारों जिलों के माटीकला में दक्ष कलाकारों ने प्रतिभाग किया। भिनगा निवासी वकील अहमद ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वह आकर्षक मूर्तियां, बर्तन और अन्य कलात्मक वस्तुएं बनाने में विशेष दक्ष हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशनलाल पुष्कर ने बताया कि वकील अहमद ने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed