फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vaccination of front line corona warriors started

फ्रंट लाइन कोरोना योद्धाओं का शुरू हुआ टीकाकरण

Fri, 05 Feb 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of front line corona warriors started
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद मौजूद डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को फ्रंट लाइन कर्मियों को वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में शुरू हुए इस टीकाकरण के लिए पूर्व से चिह्नित 250 अधिकारियों व कर्मचारियों का टीकाकरण प्रारंभ कराया गया। जिसमें डीएम, एसपी व सीडीओ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। वहीं पहले चरण में टीकाकरण से वंचित 401 कोरोना वारियर्स का सीएचसी इकौना, मल्हीपुर, सिरसिया व भिनगा में टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में दूसरे चरण के टीकाकरण के दौरान फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स के रूप में जिलाधिकारी टीके शिबु, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, उपजिला अधिकारी भिनगा प्रवेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी आरपी चौधरी, तहसीलदार राजकुमार पांडे, डीएम के पेशकार सत्येंद्र कुमार मिश्रा, अर्दली पंकज, चालक रमेश सिंह, एडीएम के स्टेनो केके वैश्य, कलेक्ट्रेट के प्रधान सहायक मंशाराम आदि ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया।
विज्ञापन

टीका लगवाने के बाद अधिकारी व कर्मचारी आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन कक्ष में बैठाया गया। इसके बाद सभी अपने-अपने दफ्तर को रवाना हो गए। टीकाकरण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातन हेलिया, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएन पांडे सहित अन्य चिकित्साधिकारी व पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नि:संकोच लगवाएं टीका
जिलाधिकारी ने बताया कि टीका लगवाने से कोई दुष्प्रभाव नहीं है। इसलिए लोगों को जब भी टीका लगवाने की बारी आती है तो वह नि:संकोच टीका लगवाएं। यह टीका अपने देश में ही बनाए गए हैं। इसको लगवाने से कोई प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ेगा यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता प्रतिकूल प्रभाव
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जैसे टीका लगवाने का नंबर आता है। बेझिझक टीका लगवाएं। टीका लगवाने से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

पहले चरण से वंचितों का भी हुआ टीकाकरण
पहले चरण में टीकाकरण के दौरान 401 स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टीकाकरण से वंचित रह गए थे। जिनका शुक्रवार को सीएचसी इकौना, मल्हीपुर, सिरसिया व सीएचसी भिनगा में टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed