फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Use of digital media in education is effective: Om Prakash

शिक्षा में डिजिटल माध्यमों का प्रयोग है प्रभावशाली : ओम प्रकाश

Sat, 14 Feb 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 14 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Use of digital media in education is effective: Om Prakash
डायट में ​आयोजित ​कार्यशाला में मौजूद ​शिक्षक
कटरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना में दूसरे दिन कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। आयोजन में शिक्षकों को डिजिटल माध्यमों से शिक्षण कार्य के लिए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग विद्या वाहिनी मोबाइल साइंस लैब के तहत दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस दौरान डायट प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे हम आधुनिक होते जा रहे हैं। वैसे-वैसे हमारी शिक्षण प्रणाली भी आधुनिक होती जा रही है। शिक्षण कार्य में डिजिटल माध्यमों का प्रयोग कर हम छात्रों को अधिक प्रभावी तरीके से चीजों को समझा सकते हैं। प्रवक्ता गिरीश प्रसाद मिश्र ने कहा कि सभी विद्यालयों में कंप्यूटर लैब की स्थापना कराई जा रही है। इससे छात्रों को किताब से पढ़कर समझने के बजाए उन्हें देखकर व सुनकर विषयों का ज्ञान बेहतर तरीके से हो सकेगा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने दाब और हवा तथा लो-कॉस्ट मॉडल निर्माण जैसे विषयों की भी रोचक तरीके से जानकारी दी गई। इस मौके पर अभिषेक मौर्य, आलोक शुक्ला, छोटे लाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed