{"_id":"64c68fe70bf225b12303c3a4","slug":"up-news-srawasti-news-srawasti-news-c-104-1-slko1050-635-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ग्रामीणों की समृद्धि का साधन बनेगी स्फूर्ति योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ग्रामीणों की समृद्धि का साधन बनेगी स्फूर्ति योजना
विज्ञापन
-जमुनहा (श्रावस्ती)। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से स्फूर्ति योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत रविवार को परसोहना के मजरा मनिकौरा में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें संस्था के निदेशक ने ग्रामीणों को योजना के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के निदेशक रवींद्र नाथ वर्मा ने कहा कि सरकार की स्फूर्ति योजना ग्रामीणों की समृद्धि का साधन बनेगी। यह योजना सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से संचालित कर रहा है। स्फूर्ति योजना से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को कृषि संबंधित कार्यों का एक क्लस्टर बनाकर बेहतर उत्पादन करने, उत्पादों के संरक्षण व मार्केटिंग, किसान उत्पादक संगठन एफपीओ की स्थापना, बकरी पालन, मुर्गी पालन आदि विभिन्न उत्पादों की पैकेजिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान किसानों को सब्जी बीज की किट का वितरण भी किया गया। इस मौके पर रामचंद्र वर्मा, मिश्री लाल, अमिरका प्रसाद सहित काफी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे। (संवाद)