फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Unannounced power cut increased the problem

अघोषित बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

Sun, 04 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Unannounced power cut increased the problem
श्रावस्ती। जिले में विगत एक सप्ताह से भीषण उमस भरी गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने के चलते अधिभार से बार बार विद्युत कटौती हो रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

सुबह निकलने वाली चिलचिलाती धूप ने जहां लोगों को घरों में दुबकने पर विवश कर रखा है। वहीं बादलों की लुकाछिपी व पूर्वा हवाओं के कारण लोग पसीने से तर बतर देखे जा रहे हैं। भीषण उमस भरी गर्मी में पंखे भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में होने वाली अघोषित बिजली कटौती से जहां दिन में लोग बेचैन रहते हैं, रात में भी लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। बार बार बिजली की आवाजाही के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि मौजूदा समय बिजली की मांग काफी बढ़ गई है। इसके चलते फीडरों पर अधिभार है। जिसके चलते फीडर बार बार ट्रिप हो रहे हैं। ओवर लोडिंग के कारण कभी ट्रासंफार्मर में खराबी तो कहीं ओवर लोडिंग के कारण तारों के टूट कर गिरने से उसे दुरुस्त करने के लिए आपूर्ति बाधित करनी पड़ती है। वहीं सोनवा, जमुनहा व सिरसिया क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ता काफी परेशान है। अधिशाषी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्य बताते हैं कि समस्या हुई थी, जिसे अब दुरुस्त कराकर आपूर्ति सामान्य करा दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed