Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two thieves shot in encounter, six arrested

Shravasti News: मुठभेड़ में दो चोरों को लगी गोली, छह गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 18 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two thieves shot in encounter, six arrested
आरोपियों के पास से बरामद सामान। - स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। भिनगा के प्रभुपुर गांव में मंगलवार देर रात चोर गिरोह से पुलिस से मुठभेड़ हो गई। चोरों की ओर से की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग की, पैर में गोली लगने से दो चोर घायल हो गए। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.31 लाख की नकदी, आभूषण, दो तमंचे व तीन चाकू बरामद किए।
विज्ञापन


एसपी राहुल भाटी ने बताया कि भिनगा क्षेत्र में पिछले दिनों में हुईं चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए कोतवाली भिनगा व एसओजी टीम विवेचना कर रह थी। मंगलवार रात कुछ चोरों के प्रभुपुर गांव में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली।
विज्ञापन


इस पर कोतवाली भिनगा पुलिस व एसओजी टीम ने चोरों की घेराबंदी की तो चोरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें सोनवा क्षेत्र के बेहननपुरवा निवासी सलीम खां व दद्दन लोनिया के पैर में गोली लग गई। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में दोनों का इलाज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से लालपुरमहरी लोनियनपुरवा निवासी मुल्ला, मल्हीपुर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर कोठी निवासी रवि चौहान, गिलौला के भडौरा निवासी दौलत अली व सोनवा के लक्ष्मणनगर निवासी संतोष सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान पकड़े गए चोरों ने गिरोह में गोंडा के कोतवाली नगर के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी नैशाद व मैसर और बहराइच के नवाबगंज निवासी नान्हू को गिरोह का सदस्य बताया है। इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। चोरों के पास चार बाइकें भी मिली हैं, जिनका प्रपत्र ये उपलब्ध नहीं कर पाए।



लंबा है चोरों का आपराधिक इतिहास
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि सलीम खान पर गिलौला व सोनवा थानों में गैंगस्टर समेत 24 मुकदमे, दद्दन लोनिया पर बहराइच व श्रावस्ती जिलों में 19 मुकदमे, मुल्ला पर पांच मुकदमे और दौलत अली व संतोष पर पूर्व से एक-एक मुकदमा दर्ज है।





इन घरों को बनाया था निशाना
पकड़े गए चोर गिरोह ने 26 अगस्त को गोलउतपुर निवासी वैजनाथ सिंह व सूरज कसौधन के घरों को निशाना बनाया था, लगभग 10 लाख का माल पार किया था। 30 सितंबर को लवेदपुर निवासी पाटेश्वरी प्रसाद मिश्रा के घर और 22 अप्रैल को गोड़रा निवासी रहवर हुसैन के घरों को निशाना बनाया था।




फेरी लगाकर गांवों में चिह्नित करते थे घर
पकड़े गए चोर गिरोह के सदस्य दिन के समय बाइक पर कपड़ा आदि लेकर गांवों में फेरी लगाते थे। इस दौरान सभी घर के सदस्यों की संख्या, आने-जाने के रास्ते, गांव से बाहर स्थित घरों के आसपास की स्थिति, छिपने के लिए जंगल या खेत आदि का पता लगाते थे। घर का चिह्नांकन करने के लिए सभी अलग-अलग बाइकों से गांव के बाहर चिह्नित स्थल पर इकट्ठा होते थे और बाइक वहीं खड़ी कर घर को निशाना बनाते थे। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि सभी इतने शातिर हैं कि घरों पर पत्थर फेंक कर मौजूद लोगों की स्थिति भी भांप लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed