{"_id":"6339c39770644c3ea3614d8e","slug":"two-teenagers-died-due-to-drowning-in-the-pond-srawasti-news-lko6511675107","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत
विज्ञापन
श्रावस्ती। डोमाई गांव स्थित तालाब में नहाते समय रविवार को पानी अधिक होने के कारण दो किशोरियां उसमें डूबने लगीं। साथ में मौजूद अन्य किशोरियां जब तक शोर मचातीं व ग्रामीण मौके पर पहुंचते दोनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम डोमाई निवासिनी अंशू (15) पुत्री मदारी व अर्चना देवी (14) पुत्री लहरी गांव की अन्य किशोरियों के साथ रविवार को बकरी चराने गई थी। जहां गर्मी अधिक होने के कारण दोनों किशोरियां पास स्थित तालाब में नहाने चली गईं। इस दौरान तालाब में पानी अधिक होने व पैर फिसल जाने के कारण अर्चना देवी गहरे पानी में डूबने लगी। जिसे बचाने के प्रयास में अंशू भी गहरे पानी में जाकर डूबने लगी।
इस दौरान साथ में मौजूद अन्य किशोरियां जब तक शोर मचातीं व ग्रामीण मौके पर पहुंचते दोनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरियों के शवों को तालाब से बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दो किशोरियों की मौत के बाद दोनों ही घरों सहित गांव में कोहराम मच गया है।