{"_id":"69b4570332e35f21c20e2dab","slug":"two-teenagers-and-two-young-women-are-missing-shravasti-news-c-91-1-abn1014-152305-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दो किशोरियां व दो युवतियां लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दो किशोरियां व दो युवतियां लापता
Fri, 13 Mar 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दो किशोरियां व दो युवतियाें को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जहांगीरगंज की एक महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि 11 मार्च की सुबह करीब चार बजे उनकी 14 वर्षीय पुत्री अपने कमरे में नहीं मिली।
परिजनों ने हर-संभव स्थान पर तलाश की, फिर भी अब तक कुछ पता नहीं चल सका। उनकी पुत्री एक मोबाइल नंबर पर किसी युवक से बात करती थी। आरोप है कि वही युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। अकबरपुर के एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र में बताया कि 11 मार्च को 22 वर्षीय बहन घर से कहीं चली गई। आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया है। इब्राहिमपुर के एक व्यक्ति के अनुसार, 10 मार्च को उनकी 25 वर्षीय बहन को बसखारी के ईदिलपुर निवासी राहुल पासवान बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वहीं, भीटी के एक व्यक्ति ने बताया कि एक माह पूर्व वह रोजगार के सिलसिले में मुंबई गए थे। घर पर उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्री रह रहे थे। आरोप है कि तीन मार्च की शाम समरसिंहपुर निवासी प्रवेश निषाद उनकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।