फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two people were shot by accused in land dispute in Shravasti seriously injured

Shravasti News: भूमि विवाद में आरोपियों ने दो को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में कराए गए भर्ती

Mon, 02 Mar 2026 02:42 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 02 Mar 2026 02:42 PM IST
सार

श्रावस्ती में भूमि विवाद में आरोपियों ने दो लोगों पर फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Two people were shot by accused in land dispute in Shravasti seriously injured
अस्पताल में भर्ती घायल अर्जुन गिरी और सुनील दत्त त्रिपाठी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में भूमि विवाद में कार सवार आरोपियों ने बाइक सवारों पर फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना भिनगा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव की है। गांव निवासी सुनील दत्त त्रिपाठी (35) ने बताया कि वह बाइक से एसपी से मिलने गए थे। लेकिन, वकील के न मिलने से वह एसपी से बिना मिले ही वापस घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ गांव के ही अर्जुन गिरी (40) भी थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर भयापुरवा गांव के निकट विपक्षियों ने उनकी बाइक के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। इसके बाद उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार शुक्ला ने बताया कि सुनील के हाथ में तथा अर्जुन के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील दत्त त्रिपाठी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। हालांकि, न्यायालय से भूमि विवाद उनके पक्ष में निस्तारण हो चुका है। इसी बात से आहत विपक्षी अवधेश कुमार, अभिनव, राजकिशोर व बबलू ने इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed