{"_id":"67fec28d6e448c552c00e597","slug":"traders-angry-with-police-staged-a-protest-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110554-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पुलिस से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पुलिस से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Wed, 16 Apr 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने बंद किया नासिरगंज बाजार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मार्ग की पटरियों पर बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान होने से नाराज व्यापारियों ने नासिरगंज बाजार में दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार व सोनवा थाना प्रभारी के समझाने के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं।
पुलिस ई रिक्शा चालकों की मनमानी के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी दौरान मार्ग व पटरियों पर बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान भी किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ सोनवा क्षेत्र के नासिरगंज बाजार में भी हुआ। इससे नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी दुकानें बंद कर नानपारा-बरदेहरा मार्ग पर प्रदर्शन किया।
जबकि व्यापारियों का आरोप था कि बाजार में स्थित नासिरगंज चौकी प्रभारी विवेक राठौर दुकानों पर आए ग्राहकों की बाइक का चालान कर देते हैं। इससे ग्राहक दुकानों पर आने से कतरा रहे हैं। सोमवार को व्यापारियों ने चौकी प्रभारी से मिलकर बाजार के अंदर चालान न करने की मांग की। उनके न मानने पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन की सूचना के बाद नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता के साथ थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद मौके पर पहुंचे। उनसे व्यापारियों ने बाजार व मुख्य चौराहे पर वाहन जांच न करने व चौकी प्रभारी के स्थानांतरण की मांग की। बाद में थानाध्यक्ष व नायब तहसीलदार के समझाने पर व्यापारी मानें। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं। प्रदर्शन करने वालों में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, महामंत्री आलोक गुप्ता, विजय, मोनू नाग, रामसेवक, संजय कुमार व नसरुद्दीन सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
बाक्स में-
अतिक्रमण का तय हो मानक, हम हटा लेंगे अतिक्रमण
फोटो: 01
सिरसिया। सिरसिया पुलिस की ओर से बाजार में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसका व्यापारियों ने विरोध किया। उनका कहना था कि पुलिस पहले ये चिह्नित करें कि कहां तक अतिक्रमण है, इसके बाद समय दे। जिससे व्यापारी खुद अतिक्रमण हटा लें। इस पर पुलिस ने व्यापारियों को उनके घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों की हद बताते हुए 24-36 घंटे के अतिक्रमण हटाने को कहा। ऐसा न होने पर शक्ति के साथ अतिक्रमण हटवाने व अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान काफी व्यापारी व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।