फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tourists can enjoy boating in Ken Nala.

Shravasti News: केन नाले में नौकाविहार का आनंद ले सकेंगे पर्यटक

Tue, 04 Nov 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 04 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Tourists can enjoy boating in Ken Nala.
श्रावस्ती। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भिनगा जंगल में फ्रेश वाटर मैंग्रूव सफारी का एक बार फिर शुभारंभ किया गया है। इससे पर्यटकों को नौका विहार करने सहित अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही लोग प्रकृति को और करीब से जान भी सकेंगे।
विज्ञापन


जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को और अधिक विस्तार देने के लिए वन विभाग की ओर से फ्रेश वाटर मैंग्रूव सफारी का शुभारंभ किया गया है। देवीपाटन मंडल के वन संरक्षक एम सम्मारन ने शनिवार को फीता काटकर इसका उद्घाटन किया था।
विज्ञापन


भिनगा-चिल्हरिया मार्ग पर गुलरा गेस्ट हाउस के निकट केन नाले पर बने इस पर्यटन स्थल पर लोगों को नौकाविहार करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही विभिन्न पेड़-पौधों व पशु-पक्षियों को भी देखने का मौका मिलेगा। विदित हो कि 16 जुलाई 2023 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता संजीव दूबे ने इसका उद्घाटन किया था, लेकिन कुछ खामियों के चलते यह सफल नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां मिलेंगी ये सुविधाएं
संयुक्त वन प्रबंध कमेटी (जेएफएमसी) की ओर से फ्रेश वाटर मैंग्रूव सफारी का संचालन किया जा रहा है। यहां पर पर्यटकों के लिए दो नौका उपलब्ध है, जिससे वह नौका विहार का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही गुलरा गेस्ट हाउस में टेंट व नेचर ट्रेल की भी सुविधा मिलेगी।



छात्रों को मिलेगा डिस्काउंट
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फ्रेश वाटर मैंग्रूव सफारी का शुभारंभ किया गया है। छात्रों को डिस्काउंट देकर भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही पर्यटकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
-धनराज मीणा, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed