फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Told women and girls how to stay safe

Shravasti News: महिलाओं व बालिकाओं को बताया कैसे रहें सुरक्षित

Wed, 06 Mar 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 06 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Told women and girls how to stay safe
श्रावस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मरक्षा के गुर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत शक्ति मोबाइल व एंटी रोमियो टीम की ओर से भिनगा कोतवाली क्षेत्र के कुन्ननपुर नौसहरा व भुजंगा, गिलौला के कस्बा गिलौला सहित अन्य स्थानों पर चौपाल लगाई गई। इस दौरान महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। वहीं बालिकाओं व ग्रामीण महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी देकर सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बने कानून एवं नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed