{"_id":"5f8c71138ebc3e9be91866e8","slug":"today-the-district-s-electricity-supply-will-be-disrupted-for-three-hours-srawasti-news-lko545933084","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तीन घंटे बाधित रहेगी जिले की विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तीन घंटे बाधित रहेगी जिले की विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा व गिलौला ब्लॉक को छोड़कर जिले के अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसका कारण बौद्ध सर्किट के लिए घूघूरपुर में बने 220 केवीए उपकेंद्र से जिले के उपकेंद्रों को जोड़ा जाना बताया जा रहा है। ऐसे में तीन घंटे शटडाउन रहेगा।
बौद्ध सर्किट के नाम पर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में सुधार कराया जा रहा है। इसी के तहत जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार किया जा रहा है। इसके लिए बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती से सटे पड़ोसी जिले बलरामपुर के घूघूरपुर गांव में 220 केवीए उपकेंद्र का निर्माण किया गया है।
वहां से भिनगा के 132 केवीए उपकेंद्र सहित 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र भिनगा, 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र सीताद्वार इकौना, 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कटरा व 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र इकौना नगर को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इस संयोजन के लिए बलरामपुर से जिले को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति सोमवार सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान जमुनहा व गिलौला ब्लॉक के गांवों में सामान्य रूप से विद्युत आपूर्ति दी जाएगी जबकि 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र भिनगा से संचालित होने वाले उपकेंद्रों की आपूर्ति शटडाउन के कारण तीन घंटे सुबह बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशाषी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्य ने दी है।