फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three people got positive, four became healthy

तीन लोग मिले पॉजटिव, चार हुए स्वस्थ

Fri, 15 Jan 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Three people got positive, four became healthy
श्रावस्ती। जिले में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में तीन युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1334 हो गई। वहीं चार लोग स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1293 पहुंच गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में हरिहरपुररानी के मनिका चौक निवासी एक, जमुनहा के चिरयाकोट में एक व इकौना के कबीर नगर निवासी एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई। जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं चार लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें हरिहरपुररानी के मदरहवा, भिनगा के मंगलभट्ठा व मोहल्ला टड़वा के साथ ही सिरसिया के दरगहवा शिवपुरा निवासी एक-एक व्यक्ति शामिल है। जिन्हें घर भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 208580 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 207751 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें 1334 लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमण के चलते जिले में अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। मौजूदा समय कुल एक्टिव केस 23 हैं। जिनमें 15 लोगों को होम आइसोलेट व पांच लोगों को भंगहा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 205 पहुंच चुकी है। इनमें से 07 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें भिनगा में पांच व जमुनहा में एक कंटेनमेंट जोन सक्रिय है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव का कहना है कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed