फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three notorious thieves arrested in encounter, one shot in the leg

Shravasti News: मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Fri, 13 Feb 2026 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three notorious thieves arrested in encounter, one shot in the leg
पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
श्रावस्ती/इकौना। बाइक सवार तीन शातिर चोरों के साथ बुधवार देर रात एसओजी व इकौना की संयुक्त पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। चोरों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर मेें गोली लगने से एक चोर घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी के साथ उसके दो साथियों को भी दबोच लिया। गिरफ्तार चोरों के पास से आभूषण व हथियार बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि बुधवार रात इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मोहनीपुर चौराहे से कैलाशपुर मार्ग पर हाईवे मोड़ के पास शातिर चोरों के मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर थाना प्रभारी ने एसओजी टीम के साथ कैलाशपुर हाईवे मोड़ पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन संदिग्ध मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने तीनों को रुकने का इशारा किया तो एक युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव निवासी रामप्रकाश उर्फ प्रकाश पासी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथ मौजूद दो अन्य शातिरों को भी दबोच लिया गया। उनकी पहचान ग्वारी गांव निवासी राजू सिंह और रामचंदर के रूप में हुई है। घायल आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, वहीं दो अन्य को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईट-पत्थर फेंक कर पता करते थे मौजूद लोगों की संख्या
एएसपी के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि वो सभी दिन में विभिन्न गांवों में घूमकर गांव के बाहर स्थित घरों की रेकी करते थे। चोरी के लिए उस घर का चुनाव करते थे, जहां पहुंचने का रास्ता आसान हो और आसपास छिपने की जगह हो। चोरी से पहले ये चिह्नित घर पर पत्थर व ईंट फेंक कर घर में मौजूद सदस्यों की संख्या की जांच करते थे। संतुष्टि के बाद घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने इकौना क्षेत्र में दो से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।


लंबा है आपराधिक इतिहास
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। रामप्रकाश पर सीतापुर व श्रावस्ती में विभिन्न धराओं में 23 प्राथमिकी, राजू सिंह पर श्रावस्ती व सीतापुर में विभिन्न धाराओं में सात प्राथमिकी और रामचंद्र पर श्रावस्ती जिले में छह प्राथमिकी दर्ज है। चोरों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, 25,000 रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त औजार पेंचकस, सब्बल, आरी ब्लेड, कटर, घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर प्लेट की बाइक व हथियार बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed