फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three Doctors Absent; Facilities Locked Up

Sultanpur News: तीन डॉक्टर नदारद, ताले में बंद सुविधाएं

Tue, 24 Mar 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three Doctors Absent; Facilities Locked Up
अस्पताल में बंद टीकाकरण कक्ष। संवाद
करौंदीकला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौंदीकला में मंगलवार को पड़ताल में व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ गई। अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति नहीं थी जबकि कई जरूरी कमरों पर ताले लटके मिले। इसका असर इलाज के लिए पहुंचे मरीजों पर पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर 12:38 बजे तक अस्पताल में डॉ. सूर्यभान, डॉ. रिंकी और डॉ. सोनम ओपीडी में मरीज देखते मिले, लेकिन सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. ऋचा चौधरी और डॉ. आकाश अनुपस्थित थे। अस्पताल में मुख्य फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, लैब सहायक और एक्सरे टेक्नीशियन मौजूद मिले, लेकिन एलटी कक्ष, फार्मासिस्ट ड्यूटी कक्ष, टीकाकरण कक्ष, माइनर ओटी और ड्राई रूम बंद पड़े थे।
विज्ञापन

हिंदुआबाद निवासी संतलाल ने बताया कि जुकाम-बुखार की जांच के लिए सीबीसी टेस्ट अस्पताल में नहीं हो रहा, जिससे उन्हें बाहर जाना पड़ रहा है। शहाबुद्दीनपुर की अनीता ने बताया कि पेट दर्द के बावजूद आभा कार्ड न होने पर परचा नहीं बना। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन और जनरेटर की भी व्यवस्था नहीं है। मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। इमरजेंसी सेवाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है, रात में आने वाले अधिकतर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जाता है। दुर्घटना के मामलों में भी प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को बाहर भेजना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों की कमी से बढ़ी परेशानी
अस्पताल में हड्डी रोग, बाल रोग, नेत्र रोग और सर्जन जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।


मौजूद चिकित्सकों ने किया इलाज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मीटिंग में होने से जिला मुख्यालय आया था। डॉ. आकाश और डॉ. ऋचा चौधरी छुट्टी पर हैं। फिलहाल मौजूद अन्य चिकित्सकों ने आए मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed