फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three corona positives including bank branch manager

बैंक के शाखा प्रबंधक समेत तीन कोरोना पॉजिटिव

Mon, 20 Jul 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Three corona positives including bank branch manager
श्रावस्ती। जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जमुनहा बाजार स्थित आर्यावर्त बैंक के शाखा प्रबंधक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होेंने लखनऊ में जांच कराई थी। वहीं, सीएचसी इकौना में तैनात महिला लैब टैकभनीशियन में भी कोरोना की पुष्टि हुई है, उसने बलरामपुर में जांच कराई थी।
विज्ञापन

उधर, इकौना के सोनरई गांव निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला। जिसके द्वारा ओपीडी के दौरान रैंडम जांच कराई गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद जहां बैंक को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं सीएचसी इकौना में इमरजेंसी सेवा को छोड़ कर शेष सभी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जबकि सोनरई पहुंची स्वास्थ्य टीम ने गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर उसे सील कर दिया है।
विज्ञापन

बलरामपुर निवासी एक महिला सीएचसी इकौना में लैब टैकभनीशियन है। वह 13 जुलाई को छुट्टी पर अपने घर बलरामपुर चली गई थी। उसका 19 जुलाई को बलरामपुर में सैंपल लिया गया था। देर रात आई रिपोर्ट में
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पॉजिटिव पाई गई। महिला सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित होने के कारण अवकाश पर घरगई थी, जिसे बलरामपुर में भर्ती कराया गया है। लैब टैकभनीशियन में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय कुमार मिश्र ने बताया कि सीएचसी के प्रसव कक्ष व इमरजेंसी सेवा सैनिटाइज कराकर बहाल रखी गई है, वहीं ओपीडी सहित अन्य सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

वहीं इकौना क्षेत्र के ही सोनरई ग्राम निवासी एक युवक 17 जुलाई को सीएचसी इकौना आया था। जहां रेंडम चेकिंग में उसका सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट भी रविवार रात पॉजिटिव आई। इसके बाद सोमवार को गांव पहुंचे सीएचसी अधीक्षक की ओर से युवक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर उसे बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। उधर, जमुनहा बाजार स्थित आर्यावर्त बैंक के शाखा प्रबंधक सिद्धार्थनगर निवासी की ओर से 17 जुलाई को लखनऊ के चरक पैथालॉजी में जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को प्राप्त हुई। इसमें शाखा प्रबंधक कोरोना पॉजिटिव निकले। इसकी सूचना के बाद बैंक पहुंचे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र जमुनहा के प्रभारी डॉ. सुमन बाबू ने बैंक का सैनिटाइजेशन कराया। इसके साथ ही वहां नोटिस चस्पा कर शाखा प्रबंधक के संपर्क में आने वालों की जानकारी मांगी गई है। साथ ही साथ बैंक कर्मियों का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed