{"_id":"68fe6ba51e5a69990f02dc34","slug":"three-accused-in-sanjay-yadavs-death-case-have-been-booked-for-murder-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115177-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संजय यादव की मौत मामले में तीन आरोपियों पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संजय यादव की मौत मामले में तीन आरोपियों पर हत्या का केस
Mon, 27 Oct 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती/वीरपुर। श्रावस्ती के पूरे मंशाराम वीरपुर निवासी संजय राजभर (25) की मौत मामले में पुलिस ने परसरामपुर निवासी युवती गंगा देवी, गंगा के पिता भगेलू यादव व भाई सुखदेव यादव पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि संजय की मां जुगरा देवी ने प्रेम प्रसंग में बेटे की हत्या का आरोप लगाया था।
नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंशाराम वीरपुर निवासी संजय यादव का शव शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में परसरामपुर गांव निवासी भगेलू यादव के घर के बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला था। मां जुगरा देवी ने आरोप लगाया था कि संजय शुक्रवार को ही मुंबई से आया था।
मुंबई से लौटने के बाद किसी का फोन आने पर वह कहीं चला गया था। मां ने परसरामपुर निवासी भगेलू की बेटी गंगा से प्रेम प्रसंग चलने और प्रेम प्रसंग को लेकर ही संजय की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
संजय की मां की तहरीर पर भगेलू, सुखदेव व गंगा देवी पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
-मुकेश चंद्र उत्तम, एएसपी