{"_id":"68b4a2b6d06dcb08440dbf81","slug":"there-will-be-an-investigation-against-the-cdpo-and-the-chief-maid-shravasti-news-c-104-1-slko1011-113762-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सीडीपीओ व मुख्य सेविका के खिलाफ होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सीडीपीओ व मुख्य सेविका के खिलाफ होगी जांच
Mon, 01 Sep 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
हेमपुर में आयोजित चौपाल में मौजूद अधिकारी व अन्य। -स्रोत : सूचना विभाग
श्रावस्ती। डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में शनिवार शाम सीमावर्ती गांव हेमरिया में जन चौपाल लगी। इसमें दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने शिकायत पर सीडीपीओ व मुख्य सेविका के खिलाफ होगी जांच का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
डीएम ने कहा कि हम सभी आपको विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाने व समस्याओं के निस्तारण के लिए आए हैं। समस्याओं के निस्तारण के लिए चौपाल में हर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद हैं। आपकी समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद सत्यापन कराकर उनका निस्तारण कराया जाएगा।
इसके साथ ही पात्रता के आधार पर आप सभी को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। चौपाल में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, बिजली, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन व अल्पसंख्यक कल्याण पेंशन आदि समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
इस पर डीएम ने सभी से अभिलेख लेने व सत्यापन करवाकर लाभ दिलवाने के लिए निर्देशित किया। चौपाल में दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने पुष्टाहार न मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा से हटाने और सीडीपीओ व मुख्य सेविका के खिलाफ जांच शुरू करने का निर्देश दिया।
चकमार्गों को करवाएं अतिक्रमण मुक्त
जन चौपाल में डीएम ने राजस्व कर्मियों को चकमार्गों की जांच करने और अतिक्रमण मिलने पर पुलिस टीम के साथ सीमांकन कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। चौपाल को एसपी ने भी संबोधित किया। इस दौरान सीडीओ शाहिद अहमद, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, सीओ भिनगा सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।