{"_id":"68dc26e1aa2c3f41340a2924","slug":"theft-warning-letter-creates-panic-in-the-village-shravasti-news-c-104-1-slko1011-114588-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: चोरी के चेतावनी पत्र से गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: चोरी के चेतावनी पत्र से गांव में दहशत
Wed, 01 Oct 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
पिलर पर चस्पा धमकी भरा पत्र। - संवाद
श्रावस्ती/तुलसीपुर। तराई में चोरी के चेतावनी पत्रों का मिलना जारी है। मंगलवार सुबह हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनिहारतारा गांव में चोरी का चेतावनी पत्र मिला। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी है।
मनिहारतारा गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर विमल वर्मा के घर के सामने टीन शेड के पिलर पर मंगलवार सुबह एक चेतावनी पत्र चस्पा मिला। जिसमें लिखा था कि मनिहारतारा को बचा सकते हो तो बचा लो। तीन से चार तारीख के बीच गांव को लूटा जाएगा। इसके बाद चार-पांच और गांवों में भी लूट होगी।
पत्र सुल्ताना डाकू की ओर से लिखा गया है, इसे हल्के में मत लेना। चेतावनी पत्र मिलने के बाद से गांव में दहशत है और ग्रामीणों ने पहरेदारी बढ़ा दी हैं। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है।