फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The world is seeing India as Vishwaguru under Modi's leadership.

Shravasti News: मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्वगुरु के रूप में देख रही दुनिया

Wed, 19 Jul 2023 06:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 19 Jul 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
The world is seeing India as Vishwaguru under Modi's leadership.
भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान में बोले पूर्व सांसद
विज्ञापन

फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई की ओर से मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में बुधवार को जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय घोघवाकला में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य रूप से पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनकर आज विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। आज भारत पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखता है। देश के जन-जन के विकास के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में अग्रणी है। दुनिया भारत को विश्वगुरु के रूप में देख रही है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनको राशन, भोजन, दवाएं उपलब्ध कराने के साथ देशवासियों को कोरोना की मुफ्त वैक्सीन भी भाजपा सरकार में लगवाई गई। जिसकी पूरी दुनिया सराहना कर रही है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी छात्रों छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों से 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाकर प्रधानमंत्री मोदी को 2024 में पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान घनश्याम पाठक, अरुण पांडे, संजू तिवारी, मनोज आर्य, रवि त्रिपाठी, पवन शुक्ला सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

20 को होगा साक्षात्कार
श्रावस्ती। जिले में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत आवेदकों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। प्रशिक्षण के लिए आवेदकों का चयन साक्षात्कार 20 जुलाई को चयनित उत्पाद ट्राइबल क्राफ्ट (जनजातीय शिल्प) के अतिरिक्त उत्पाद फर्नीचर ट्रेड का सुबह 11:00 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र भिनगा के सभागार में होगा। ऐसे में ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदक अपने सभी मूल दस्तावेज के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed