फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The sunshine still did not bring relief from the cold

खिली धूप फिर भी ठंड से नहीं मिली राहत

Thu, 14 Jan 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
The sunshine still did not bring relief from the cold
श्रावस्ती। तराई में ठंड का कहर जारी है। गुरुवार दोपहर बाद निकली धूप बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को कोई खास राहत नहीं दिला सकी। जिससे लोगों की मुश्किल बरकरार है। रात में पारा काफी गिर जाने के कारण लोग ठंड से बेहाल रहे। ऐसे में लोगों को ठंड से बचने का इंतजाम करते देखा गया।
विज्ञापन

जिले में ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाम को शुरू होने वाला कोहरा दोपहर तक बूंद बनकर बरसता रहा। इसके बाद निकली धूप भी लोगों को ठंड से कोई खास राहत न दिला सकी। गुरुवार को दिन में मौसम भले ही सामान्य दिख रहा हो लेकिन बुधवार रात पारा लुढ़क कर करीब चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे लोगों को रजाई में भी ठंड का अहसास हुआ। घने कोहरे के बीच चली तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्रों में तो लोगों ने रूम हीटर व ब्लोवर चला कर काम चलाया। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में पूस की रात लोगों पर भारी पड़ी। दोपहर बाद कोहरे की चादर चीरकर निकली धूप ने लोगों को मामूली राहत दिलाई। लेकिन तेज बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे इंसान ही नहीं मवेशियों को भी धूप निकलने के बावजूद ठंड से कंपकंपाते देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को धूप में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा। गुरुवार को जिले का तापमान एक बार पुन: पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके बाद भी लोगों की दुश्वारियां बरकरार रहीं। इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह बताते हैं कि तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। फिलहाल ठंड से अभी राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed