फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The Seva Chitra campaign will run for 20 days.

Shravasti News: 20 दिन चलेगा ‘सेवा चित्र’ अभियान

Wed, 09 Sep 2026 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
The Seva Chitra campaign will run for 20 days.
श्रावस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक विकास के लिए 20 दिवसीय ‘सेवा चित्र’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला व राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जनकल्याणकारी योजनाओं और भारत के विकास पर आधारित थीम पर चित्रकारी कराई जाएगी। आयोजन के लिए ब्लॉकस्तर पर दो-दो नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जमुनहा में कमलकांत व राधेश्याम, गिलौला में जया पांडेय व धीरेंद्र पाल सिंह, इकौना में निकिता वर्मा व अंशुरानी, सिरसिया में डॉ. रमेश कुमार व विकास सरोज तथा हरिहरपुररानी में डॉ. एकता यादव व अंबरीश मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed