फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The roof of the house collapsed

मकान की छत ढही

Thu, 22 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
The roof of the house collapsed
श्रावस्ती। तराई में बुधवार देर रात शुरू हुई तेज बारिश सुबह तक जारी रही। इसके चलते भिनगा नगर के मोहल्ला शिवाजीपुरम में दो मंजिला कच्चे मकान की छत ढह गई। गनीमत रही कि लोग बाल-बाल बच गए। वहीं बारिश के बाद खिली चटकीली धूप से बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। राप्ती नदी के घटते-बढ़ते जलस्तर से कटान तेज हो गई है। सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

तीन दिनों से आषाढ़ के मेघ मेहरबान हैं। बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह करीब दस बजे तक जारी रही। पर्याप्त पानी मिलने के कारण असिंचित सिरसिया क्षेत्र सहित जिले के अन्य हिस्सों में धान की रोपाई में तेजी आ गई है। इतना ही नहीं जिन खेतों में धान की रोपाई पूरी हो गई है, उनके लिए यह बारिश संजीवनी मानी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं तेज बारिश के कारण भिनगा तहसील के निकट शिवाजी पुरम मोहल्ला स्थित एक दो मंजिला कच्चे मकान की छत ढह गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग बाल-बाल बचे। बारिश के कारण जगह-जगह कीचड़ व जलभराव होने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। वहीं बारिश के बाद निकली धूप से बढ़ी उमस के कारण जनजीवन बेहाल है। इस दौरान बिजली की आवाजाही ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed