फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The procession will be taken out under the supervision of eight zonal magistrates

Shravasti News: आठ जोनल मजिस्ट्रेटों की निगरानी में निकलेगा जुलूस

Fri, 28 Jul 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 28 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The procession will be taken out under the supervision of eight zonal magistrates
श्रावस्ती। जिले में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर्बला पर ताजिया दफन होंगे। इसके लिए जिले को आठ जोन में बांटा गया है। जिसकी निगरानी के लिए आठ जोनल व 33 स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

डीएम कृतिका शर्मा ने बताया कि चंद्र दर्शन के अनुसार मोहर्रम शनिवार 29 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दौरान हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोग जगह जगह ताजिया रखते हैं। दसवीं के दिन इन ताजियों को जुलूस के रूप में एकत्र कर उनका दफन कर्बला पर होगा। इसे सकुशल, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिले में आठ जोनल व 33 स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 12 बजे से मोहर्रम जुलूस की समाप्ति तक ताजिया जुलूस निकलने वाले स्थान से लेकर कर्बला स्थल तक भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। तैनात जोनल व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया गया है कि वह संबंधित पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए तैनाती स्थल व क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही एसडीएम भिनगा मोबाइल नंबर 9454416088, इकौना 9454416089 व जमुनहा 9454418926 अपने संपूर्ण तहसील क्षेत्र के ओवरऑल मजिस्ट्रेट होंगे, जो तहसील क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए शांति व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed