{"_id":"6470a326e252dff687022378","slug":"the-middle-aged-man-injured-in-the-fight-died-during-treatment-srawasti-news-c-13-1-256356-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
Fri, 26 May 2023 05:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 26 May 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
गुटुहरू गांव में डांस को लेकर हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
गिलौला (श्रावस्ती)। गुटुहरू गांव में बुधवार रात डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसी ने परिवार के साथ मिल कर आयोजक के घर पर धावा बोल दिया था। इस दौरान हुई मारपीट में महिला सहित चार लोगों को चोट आई थी। इसमें एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गिलौला थाना क्षेत्र के गुटूहुरू गांव निवासी रामप्यारे मौर्य के पुत्र शैलेंद्र की शादी थी। बुधवार को प्रीतिभोज कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस को लेकर पड़ोसी पाटीदार पवन कुमार ने हंगामा किया था। इस दौरान पवन ने परिवार के साथ मिल कर रामप्यारे के घर पर धावा बोल दिया था। इस दौरान हुई मारपीट में रामप्यारे, पिता अंबिका प्रसाद, बहन लखराजी वह भांजा सनी घायल हुए थे। सभी घायलों को सीएचसी गिलौला लाया गया था। जहां से अंबिका प्रसाद की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच बाद में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को अंबिका प्रसाद की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को घर शव पहुंचने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष गिलौला अखिलेश पांडे व सीओ इकौना संतोष कुमार सिंह ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अंबिका प्रसाद का अंतिम संस्कार कराया। संवाद