फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The important role of ASHA workers in taking the plans of the health department to the people

स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं लोगों तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका

Mon, 13 Sep 2021 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
The important role of ASHA workers in taking the plans of the health department to the people
आशा सम्मेलन के दौरान बीसीपीएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते सीएमओ। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी ने की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं, संगिनी व बीसीपीएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन

आशा सम्मेलन के दौरान सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि आशा कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जिले में संचालित जननी सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन, टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं में आशा कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहता है। बिना आशा कार्यकर्ता के सहयोग के स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन कठिन है। आशा के बदौलत स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम आशा कार्यकर्ता बखूबी कर रहीं हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. उदयनाथ ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहीं हैं। प्रसव से लेकर बच्चे के टीकाकरण तक आशा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ती हैं। इस मौके पर सभी विकास खंडों से तीन-तीन आशा कार्यकर्ताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम पुरस्कार के रूप में आशा कार्यकर्ताओं को पांच हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रुप में दो हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये प्रदान किए गए। इस दौरान जिले की तीन सर्वश्रेष्ठ आशा संगिनी मल्हीपुर की पूनम, गिलौला की मोहिनी मिश्रा और भंगहा की सुनीता सम्मानित किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गिलौला ब्लॉक के बीसीपीएम अजीत यादव को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश गुप्ता, अभय प्रताप, अमित श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed