फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The imbalance of development of the district was shown by the stones of the inauguration

लोकार्पण के पत्थरों से दिखा जिले के विकास का असंतुलन

Sun, 17 Oct 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The imbalance of development of the district was shown by the stones of the inauguration
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास में क्षेत्रीय विकास का असंतुलन साफ तौर पर देखने को मिला। लोकार्पण की गई परियोजनाओं में अधिकांश परियोजनाएं श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की हैं। जबकि शिलान्यास की गई परियोजनाओं में संख्या तो बराबर है, लेकिन भिनगा विधानसभा क्षेत्र के हिस्से में मात्र दो ही नई परियोजनाएं आई हैं।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले में केवल दो विधानसभा हैं। यहां की जनसंख्या भी महज 12 लाख है। जिसमें से करीब सात लाख वोटर हैं। इस छोटे से जिले के विकास में कई वर्षों से असंतुलन की स्थिति है। प्रशासन द्वारा विकास के लिए जहां श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र को विशेष तवज्जो दिया जाता है। वहीं भारत नेपाल सीमा से सटे तराई वाले भिनगा विधानसभा को वह तवज्जो विगत साढ़े चार वर्ष से नहीं मिल पा रही है। इसका उदाहरण मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास से ही देखने को मिला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में 390.45 करोड़ की 87 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। लेकिन यदि इन परियोजनाओं को विधानसभावार देखें तो श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में कुल 29 व भिनगा विधानसभा क्षेत्र में 26 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। ऐसे ही यदि शिलान्यास की गई परियोजनाओं को देखे तो दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 16-16 परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास हुआ। लेकिन श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में शिलान्यास की गई परियोजनाएं 2020 व 2021 की स्वीकृत हैं। यानी कि जिन पर अभी कार्य प्रारंभ होना है। वहीं भिनगा विधानसभा क्षेत्र में किए गए शिलान्यास में उन परियोजनाओं को शामिल किया गया है जो 2018 व 2019 में स्वीकृत हो गई थीं। जिन पर 90 फीसदी से अधिक कार्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि आंकड़ों पर गौर करें तो भिनगा विधानसभा क्षेत्र में लोकार्पण की सूची में शामिल 16 कार्यों में से वर्ष 2018 की एक परियोजना, 2019 की पांच व 2020 की छह परियोजनाएं शामिल हैं। यह सभी परियोजनाएं 90 फीसदी पूरी हो चुकी हैं। इन्हें मुख्यमंत्री द्वारा किए गए शिलान्यास सूची में इसलिए डाला गया है क्योंकि इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार ने पूरा बजट ही नहीं दिया। ऐसे में मुख्यमंत्री की घोषणा से आच्छादित होने पर यह उम्मीद अधिकारियों को है कि 26 अक्तूबर 2018 को स्वीकृत जमुनहा तहसील को जोड़ते हुए तलिकपुर मधवापुर घाट मल्हीपुर मार्ग सहित अन्य अधूरी परियोजनाओं को पूरा पैसा मिल जाएगा।

पूर्व के मुख्यमंत्री ने दी थी ज्यादा तवज्जो
भारत नेपाल सीमा से सटे भिनगा विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांव जंगल, नदी से सटे हुए हैं। यहां विकास की रफ्तार बहुत मंद है। इसी विधानसभा के सिरसिया विकास खंड के थारू जनजाति के कई गांव है। इसीलिए पिछले सपा सरकार के तात्कालिक मुख्यमंत्री ने थारू बाहुल्य गांव मोतीपुर कला में पहुंच कर वहीं से पूरे प्रदेश में लागू होने वाली हौसला पोषण योजना का शुभारंभ किया था। उन्होंने इस गांव का चयन करने के बाद कहा था कि श्रावस्ती कुपोषण के मामले में प्रदेश में सबसे निचले पायदान पर है। इसलिए यहां से इस योजना की शुरुआत की जा रही है।
शिलान्यास व लोकार्पण की सूची में डाली गई समस्त परियोजनाओं का चयन जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। विभाग ने केवल सूची उपलब्ध कराई थी।
-एसके हरित, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed