Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The hard work of the farmers went in vain

Shravasti News: किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Sat, 31 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 31 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The hard work of the farmers went in vain
वीरपुर में बारिश से खेत में गिरी धान की फसल
श्रावस्ती/तुलसीपुर। तराई में शुक्रवार को दिनभर हुई रिमझिम बारिश और रात में झमाझम बरसात ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खेतों में मड़ाई के लिए काटकर रखी धान की फसल भीग गई, जबकि कटाई के लिए खड़ी फसल खेतों में गिरकर बिछ गई। इससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। लगातार दूसरी बार हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। निचले इलाकों के खेतों में पानी भरने से कई जगह धान की फसल डूब गई है। वहीं, हजारों किसानों की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई है। किसानों को अब भीगी धान की बालियों में अंकुरण होने और फसल सड़ने का डर सता रहा है। इसके अलावा दाने काले पड़ने और टूटने की आशंका भी है। तराई के करीब 1.5 लाख किसानों ने 92,891 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की थी। फसल बेचकर मुनाफा कमाने की उम्मीद लगाए किसानों को बेमौसम बारिश से बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

बोल किसान, लागत की भी उम्मीद नहीं
जमुनहा तहसील क्षेत्र के बोहरवा निवासी किसान सबितराम वर्मा और गयाप्रसाद ने बताया कि शुक्रवार से हो रही बारिश ने धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। पहले हुई बारिश का पानी जैसे-तैसे खेत से निकाला था और मड़ाई के लिए फसल काटी थी। इस बीच दूसरी बार हुए कुदरत के कहर ने सब बर्बाद कर दिया। किसानों ने बताया कि अब लागत निकलना भी मुश्किल रहा है।
विज्ञापन

काले पड़ जाएंगे दाने, क्रय केंद्र पर बिकना मुश्किल
वीरपुर।
किसान बाबादीन, ननके, राज कुमार, गीरीश लाल आदि ने बताया कि पानी के बीच पड़ी धान की बालियों में अंकुरण का खतरा है। वहीं, भीगने से धान के काला पड़ने व कुटाई के बाद चावल टूटने की भी आशंका है। नमी अधिक होने से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं होगी। वहीं, सूखने के बाद धान के काला पड़ने से भी खरीद नहीं होगी। जिसके चलते औने-पौने दामों पर आढ़ती के पास फसल बेचनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 40 से 50 प्रतिशत किसानों ने अपनी फसल काट कर सुरक्षित कर ली थी। जिन किसानों ने फसल बीमा करवाया था वह सभी टोल फ्री नंबर 14447 पर फोन कर सूचना दें। बीमित किसानों को नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी।

- डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी
जिले में 39.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। किसानों को समय रहते बारिश होने की चेतावनी दे दी गई थी। इससे किसानों को लाभ पहुंचा और उन्होंने अपनी फसल सुरक्षित कर ली है।
अरुण कुमार मिश्रा, आपदा विशेषज्ञ

वीरपुर में बारिश से खेत में गिरी धान की फसल

वीरपुर में बारिश से खेत में गिरी धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed