{"_id":"6a4bf8ec565d633f530067b7","slug":"the-district-magistrate-inspected-jamunaha-tehsil-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121424-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: डीएम ने जमुनहा तहसील का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: डीएम ने जमुनहा तहसील का किया निरीक्षण
Tue, 07 Jul 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
जमुनहा तहसील का निरीक्षण करतीं डीएम।
श्रावस्ती। जमुनहा तहसील का सोमवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों को तय समय सीमा में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही परिसर में सफाई व्यवस्था सुधारने की बात कही। उन्होंने उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, भूलेख कक्ष, भूलेख अभिलेखागार, संग्रह कक्ष का निरीक्षण किया। डीएम ने दर्ज खतौनी, अंश निर्धारण, कृषि भूमि आवंटन, आवास स्थल आवंटन व तामीला पंजिका आदि की जांच की तथा सभी पंजिकाओं को अपडेट करने का निर्देश दिया। बड़े बकायदारों की भी जानकारी ली और वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। एसडीएम को न्यायालय पर लंबित वादों का निराकरण करने का निर्देश दिया। तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों के लिए पेयजल व बैठने का बेहतर प्रबंध रखें। उन्होंने परिसर में लगे अग्निशमन उपकरण की वैधता व सीसीटीवी कैमरों के संचालन आदि की जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम जमुनहा एसके राय, तहसीलदार जमुनहा अंबरीश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन