फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The budget of the kitchen was spoiled due to rising prices of vegetables

सब्जियों के बढ़ते दाम से बिगड़ा रसोई का बजट

Sun, 27 Sep 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
The budget of the kitchen was spoiled due to rising prices of vegetables
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना ने जहां लोगों को घर पर बैठने को मजबूर कर दिया, वहीं अब बढ़ती महंगाई ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। जिले के अधिकांश हिस्सों में थोक मंडी से दो गुने भाव में सब्जियां बेची जा रही है। ऐसा सिर्फ दूर दराज क्षेत्र ही नहीं बल्कि मुख्यालय भिनगा सहित कलेक्ट्रेट चौराहे पर भी देखा जा रहा है। जहां से सब्जी खरीदने वाले पुलिस व प्रशासनिक विभाग के जिम्मेदार भी इसे नजर अंदाज कर रहे हैं। इससे लोगों की रसोई का बजट भी बिगड़ने लगा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के प्रसार के साथ लगाए गए लॉकडाउन के कारण तमाम लोग महानगरों से वापस घर लौट आए हैं। जिनके सामने अब रोजी रोटी का संकट है। इसका असर किसान, नौकरी पेशा व व्यापारी सहित आमजन पर भी पड़ रहा है। वहीं इसके विपरीत लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। किसान, मंडी तथा फुटकर विक्रेताओं के बीच सब्जियों के भाव में दो से चार गुना तक का अंतर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं लगातार बढ़ रहे दाम को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते फुटकर विक्रेता मंडी से दोगुना दाम पर सब्जियां बेच रहे हैं। ऐसी स्थिति सिरसिया जमुनहा गिलौला व इकौना की ही नहीं मुख्यालय भिनगा सहित कलेक्ट्रेट चौराहे पर देखी जा सकती है। जहां से अधिकारियों के घरों में भी सब्जियां जाती है। एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। ओवर रेटिंग किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं दुकानदार की ओर से अधिक पैसा वसूल किया जा रहा है तो उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर दुकानदारों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स में -
सब्जी थोक रेट खुदरा रेट
आलू 25 35
प्याज 30 40
परवल 40 60
टमाटर 40 60
लौकी 15 25
बैगन 20 30
लहसुन 80 120
फूल गोभी 60 100
तरोई 20 30
करैला 25 35
भिंडी 20 30
कद्दू 20 30
अदरख 60 80
नोट - यह सभी रेट भिनगा मंडी व नगर में प्रति किलोग्राम का है, जबकि कलेक्ट्रेट चौराहे पर मंडी से दोगुने मूल्य पर सब्जियों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed