फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The bright sunshine blossomed after the rain, then the heat of the sun started burning

बरसात बाद खिली चटकीली धूप तो फिर झुलसाने लगी सूरज की तपन

Sun, 23 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
The bright sunshine blossomed after the rain, then the heat of the sun started burning
बरसात बाद खिली चटकीली धूप तो फिर झुलसाने लगी सूरज की तपन
विज्ञापन

श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। बरसात के कारण सामान्य हुई सूरज की तपन एक बार पुन: झुलसाने लगी है। इससे बचने के लिए लोग घरों व छायादार वृक्षों का सहारा ले रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कीचड़ व जलभराव के कारण उमस भी बढ़ी है। जिससे लोग बेहाल देखे जा रहे हैं।

तराई में विगत दिनों हुई बरसात के बाद सामान्य हुआ मौसम का मिजाज अब तेजी से बदल रहा है। जिले में रविवार को मौसम का पारा 36 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया। सुबह निकलने वाली चिललिाती धूप ने लोगों का नौ बजे के बाद घर से बाहर निकलना दूभर बना दिया है। वहीं बरसात के कारण जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव के बीच चलने वाली पूर्वा हवाओं के कारण उमस काफी बढ़ गई है। जिससे लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में गर्मी से निजात के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लोग छायादार वृक्षों का सहारा ले रहे हैं। वहीं नगरीय क्षेत्र में लोगों को बिजली का ही सहारा है। लोग तपन व उमस से निजात के लिए एक बार पुन: आसमान की ओर निहारने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed