फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The accused of kidnapping and raping an innocent child was arrested after a police encounter

Shravasti News: मासूम के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Tue, 13 May 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 13 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The accused of kidnapping and raping an innocent child was arrested after a police encounter
जिला अस्पताल में दुष्कर्म के आरोपी से पूछताछ करते एसपी।
श्रावस्ती। सात वर्षीय बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी ई रिक्शा चालक को रविवार रात अंधरपुरवा घाट पुल से इकौना पुलिस व एसओजी की टीम ने मुठभेड़ के बाद ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैर पर गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इकौना के एक गांव निवासी बालिका का शुक्रवार रात नौ बजे घर के सामने से अपहरण कर लिया गया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म कर उसे बदहवासी की हालत में छोड़कर आरोपी ई रिक्शा चालक फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी घनश्याम चौरसिया ने एएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। यह टीम सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर के आधार पर स्काई ब्लू कलर के ई रिक्शे की तलाश कर रही थी। घर पर दबिश के बाद आरोपी ई रिक्शा सहित नेपाल भागने की फिराक में था। रविवार रात अंधरपुरवा घाट पुल पर पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। इस दौरान बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर भी किया। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों पर गोली लगी। इसके बाद टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकौना के ग्राम सेमगढ़ा के मजरा बेहननपुरवा निवासी छोटकऊ उर्फ अलाउद्दीन पुत्र मकबूल के रूप में हुई। उसके कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस व ई रिक्शा बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी ई रिक्शा सहित नेपाल भागने की फिराक में था। आरोपी पूर्व में भी एक छह वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर चुका है। वहीं गांव की ही एक अन्य 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। जेल से छूटने के बाद बालिका की मां को धमकी देने के मामले में भी इस पर मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने कहा कि प्रयास होगा कि इसे जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा सख्त सजा दिलाई जाए। वहीं गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed