फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ten years in jail for blinding by throwing acid

Shravasti News: तेजाब फेंककर अंधा करने के दोषी को दस साल की जेल

Thu, 18 May 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 18 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ten years in jail for blinding by throwing acid
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ कला गांव में पांच वर्ष पूर्व तेजाब फेंक कर अंधा बना देने के आरोपी को अपर जिला जज कोर्ट के न्यायाधीश अजय सिंह ने दोषी करार देते हुए दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 25 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार बहराइच भेजा दिया गया।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की तरफ से बताया गया कि मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ कला निवासी रामछत्तर ने 14 जुलाई 2018 को स्थानीय थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि गांव के ही अनोखी लाल पुत्र रामखेलावन से सड़क पर गिट्टी डालने को लेकर उसका विवाद हुआ था। इसका विरोध करने पर आरोपी अनोखी लाल ने हम लोगों पर तेजाब फेंक दिया था। तेजाब पड़ने से हरीराम पुत्र बुधई, रमेश पुत्र राम छत्तर व चंद्रकला पत्नी रामचंद्र की आंख खराब हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में मल्हीपुर पुलिस ने अनोखी लाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत अपर जिला सत्र न्यायाधीश के यहां हुई। साक्ष्य व गवाहों के आधार पर अपर जिला सत्र कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए कारावास के साथ अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की राशि न चुकाने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed