फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ten arrested with 89 liters of raw liquor

89 लीटर कच्ची शराब के साथ दस गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Ten arrested with 89 liters of raw liquor
श्रावस्ती। जिला पुलिस द्वारा गुरुवार रात एसपी के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण, बिक्री व परिवहन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नौ स्थानों से दस लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से पुलिस ने छह क्विंटल लहन, 89 लीटर कच्ची शराब व एक भट्ठी बरामद की। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर जिला पुलिस ने अपमिश्रित शराब बिक्री, निर्माण, भट्ठियां चलाने वाले, तस्करी करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चला। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे व पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा हौसला प्रसाद तथा इकौना तारकेश्वर पांडे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान इकौना पुलिस ने पटखौली कला निवासी कुबेर व मुंशीलाल को शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया। इस दौरान एक क्विंटल लहन भी बरामद किया। सिरसिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के वीरपुर बगही में छापा मार कर गांव निवासी आंधी व लच्छीराम को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने दो क्विंटल लहन भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली पुलिस ने लारेनियनपुरवा में छापेमारी कर राजकुमार व प्रदीप को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं कई स्थानों से दो क्विंटल लहन भी बरामद किया। मल्हीपुर पुलिस ने रजपुतिया में छापेमारी कर घसीटे व अयोध्यापुरवा से पहलवान को 10-10 लीटर कच्ची शराब व एक क्विंटल लहन के साथ गिरफ्तार किया।

सोनवा पुलिस ने खैरहवा में छापेमारी कर बाबू व राजेश को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं लहन को ग्रामीणों के समक्ष नष्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed