फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teenager dies in bike collision

बाइक की टक्कर से किशोर की मौत

Fri, 07 Oct 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in bike collision
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कराकर लौट रहे किशोर को खनपुरवा गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें किशोर व बाइक सवार दो अन्य लोग मार्ग पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। किशोर को हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ रेफर किया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया शाहपुर निवासी चंदन (17) पुत्र अलखराम गुरुवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कराने थाना क्षेत्र के अडराई गांव के पास स्थित सरयू नहर गया था। जहां से प्रतिमा विसर्जन के बाद पैदल घर लौट रहा था। जैसे ही चंदन थाना क्षेत्र के ही बहराइच-जमुनहा मार्ग स्थित खनवापुर गांव के पास पहुंचा। तभी थाना क्षेत्र के ही हरद्वारी गांव निवासी प्रदीप कुमार व एक अन्य साथी बाइक से वापस आते समय तेज रफ्तार होने के कारण बाइक से नियंत्रण खो बैठे। इससे बाइक अनियंत्रित हो पैदल जा रहे चंदन को पीछे से ठोकर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर में चंदन, प्रदीप व एक अन्य साथी को चोट आई। जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय बहराइच में भर्ती कराया गया। जहां चंदन की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह चंदन की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार प्रदीप कुमार व एक अन्य साथी को हल्की चोट आई थी। इसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed