{"_id":"6a93199730d477217e0e8a94","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-from-a-noose-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122720-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
Sat, 29 Aug 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सिरसिया के चिल्हरिया मोड़ के पास किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते पुलिस कर्मी।
सिरसिया। चिल्हरिया मोड़ निवासी 15 वर्षीय किशोरी का शव शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में उसके घर में रस्सी के सहारे छत के कुंडे से लटकता मिला। छोटी बहन ने शव देख इसकी सूचना परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर आई पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एएसपी चंद्रकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना संबंधी जानकारी ली।
सिरसिया थाना क्षेत्र के चिल्हरिया मोड़ निवासी रामशंकर वर्मा ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार सुबह वह रिक्शा लेकर निकले थे। घर पर उनकी बेटी पूजा वर्मा (15) सहित अन्य परिजन मौजूद थे। इस दौरान संदिग्ध हालात में पूजा का शव उनके कमरे में लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर सिरसिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।