फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teen commits suicide

किशोर ने फंदे से लटक कर दी जान

Mon, 28 Sep 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Teen commits suicide
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। ददौरा गांव निवासी किशोर ने पिता की डांट से क्षुब्ध हो रविवार को फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव देर शाम अमरूद के पेड़ में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम ददौरा निवासी महान यादव (14) पुत्र गुरदीन यादव रविवार को खेत गया था। उसने पूरे दिन मकई के खेत में काम किया। इसके बाद जब वह घर लौट तो पिता गुरदीन ने भैंस चराने के लिए कहा। इस पर महान ने थके होने की बात कह भैंस चराने जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद गुरदीन ने महान को डांट दिया जिससे नाराज हो वह घर से चला गया।
विज्ञापन

शाम तक वापस न आने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। देर शाम गुरदीन गांव के बाहर स्थित बाग में बंधी भैंसों को खोलने गया तो उसने अमरूद के पेड़ पर काले रंग के गमछे के फंदे से महान को लटकता देखा। महान की मौत हो चुकी थी। यह देख गुरदीन रोने-चिल्लाने लगा। शोर सुनकर मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना परिवारीजनों ने सोनवा पुलिस को दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। वहीं किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed