फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   teej fair will organise under guidence of cctv canera

तीसरी आंख की निगरानी में होगा कजरी तीज मेला

Thu, 04 Aug 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
teej fair will organise under guidence of cctv canera
विभूतिनाथ मंदिर परिसर में कजरी तीज मेले को लेकर बैठक करती डीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सावन के अंतिम सोमवार सहित कजरी तीज पर निकलने वाली कांवड़ यात्रा व विभूतिनाथ मंदिर में लगने वाले मेले की तीसरी आंख से निगरानी कराई जाएगी। इसके साथ ही मेला परिसर सहित उसके आसपास पॉलिथीन का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। इसके लिए गुरुवार को डीएम ने विभूतिनाथ मंदिर परिसर में बैठक कर संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

विभूतिनाथ मंदिर परिसर का गुरुवार को डीएम नेहा प्रकाश व एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां चल रहे सावन मेला का जायजा भी लिया। साथ ही सावन के अंतिम सोमवार, कांवड़ यात्रा एवं कजरी तीज मेले को लेकर मंदिर परिसर में बैठक भी की। जिसमें डीएम ने कहा कि मेले में आने वाले लोगों को समस्या न हो इसके लिए संबंधित अधिकारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। ताकि मेले को सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। मेला क्षेत्र में, मंदिर परिसर व मंदिर जाने वाले सभी मार्गों की सफाई कराई जाए। कजरी तीज मेले में पॉलिथीन का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग कदापि न करें। इसके लिये मेला व्यवस्थापक व मंदिर कमेटी के सदस्य दुकानदारों को प्रेरित करें।
विज्ञापन

मेले में आने वाली श्रृद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य शिविर, सफाई, बैरिकेडिंग, मोबाइल टायलेट व प्रकाश की व्यवस्था पहले से ही कर ली जाएं। मेला स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की जाए। निजी वाहन स्टैंडों को लगाने से पूर्व प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। बलरामुपर एवं भिनगा के रास्ते से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की जाए, जिससे लोगों को जाम का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि मेला क्षेत्र में अराजक तत्वों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। साथ ही मेलार्थियों के भेष में पुरुष व महिला पुलिस भी तैनात रहेगी। बैठक में एडीएम कमलेश चन्द्र, एएसपी केशव चन्द्र गोस्वामी, एसडीएम भिनगा प्रवेन्द्र कुमार, डीएफओ एपी यादव, सीएमओ डॉ. शारदा प्रसाद तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed