फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teachers gave the message of environmental protection

Shravasti News: शिक्षकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Wed, 11 Feb 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 11 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers gave the message of environmental protection
डायट में आयोजित प्रदर्शनी को देखते अ​धिकारी
श्रावस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना में मंगलवार को कृषि व पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विभिन्न माॅडल बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कृषि और पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस विषय पर हम सभी को गंभीरता से सोचने व पर्यावरण को बचाने के प्रति प्रयास करना चाहिए। प्रदर्शनी में जैविक खेती, जल व मृदा संरक्षण, वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छ ऊर्जा जैसे विषयों पर आधारित मॉडल, चार्ट एवं पोस्टर प्रदर्शित किए गए। शिक्षक वर्ग में परवीन बानो को प्रथम, हरनंदन वर्मा को द्वितीय और रक्षाराम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह डीएलएड प्रशिक्षु वर्ग में अंजली गुप्ता को प्रथम, सपना यादव को द्वितीय, दीक्षा चौधरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रदर्शनी के दौरान बेहतर माॅडल प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों व प्रशिक्षुओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रेनू यादव, जितेन्द्र कुमार यादव, दिव्य प्रताप, गिरीश प्रसाद मिश्रा, इरशाद अहमद, ईश्वरचन्द्र विद्यासागर, अमित पाठक, रवि प्रताप, इमरान अहमद, ओमप्रकाश यादव, विवेक पटेल, संत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed