फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   task force

अनाथ हुए बच्चों की परवरिश के लिए टास्क फोर्स बनी

Sun, 16 May 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
task force
श्रावस्ती। कोविड 19 महामारी के इस दौर में माता पिता की मृत्यु के बाद बच्चों की परवरिश के लिए अन्य परिवारीजन के न होने की दशा में उन बच्चों की देखभाल व सुरक्षा के लिए प्रशासन ने जिम्मा उठाया है। इसके लिए जिलाधिकारी ने जिलास्तर पर टास्क फोर्स तथा कोविड वर्चुअल सपोर्ट ग्रुप का गठन किया है। जिसके द्वारा कोविड 19 महामारी के दौरान परित्यक्त, अनाथ, परिवार विहीन अथवा देखरेख या संरक्षण की स्थिति में आने वाले बच्चों के बारे में विभिन्न मीडिया स्रोतों के समाचार व संदेशों का स्वत: संज्ञान लेते उस पर आवश्यक कार्यवाही करेगी। इसके लिए रविवार को डीएम ने वर्चुअल संवाद किया।
विज्ञापन

वर्चुअल संवाद में जिलाधिकारी टीके शिबु ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से बच्चों को गोद लेने व देने या महिला की तस्करी संबंधी काम करता है तो उस पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में सदस्य के रूप में मुख्य विकास अधिकारी के साथ अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, जिला कार्यक्रम व सेंटर मैनेजर को नामित किया गया है। साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी टास्क फोर्स के सदस्य सचिव होंगे। डीएम ने बताया कि समिति चाइल्ड लाइन, महिला सहायता प्रकोष्ठ, विशेष किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण अधिकारी व स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर ऐसे मामलों पर तत्काल कार्यवाही करेगी। साथ ही टास्क फोर्स द्वारा राजकीय व गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से संचालित समस्त बाल देखरेख गृहों का नियमित निरीक्षण करेंगे। बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सेवाओं की निगरानी, इन गृहों में नियमित कोविड 19 परीक्षण, कोविड टीकाकरण, स्वास्थ्य उपकरण व दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सा देखभाल, अस्पताल में भर्ती जैसे प्रकरण में सहयोग देगी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया कि महामारी की इन परिस्थितियों में बच्चों की सुरक्षा तथा संरक्षण के लिए विभाग द्वारा निर्धारित संचालन प्रक्रिया के अनुरूप कार्य किया जायेगा। अनाथ व परित्यक्त बच्चों को बालगृहों में आवासित करना अंतिम उपाय होगा। इसके पूर्व उन्हें गैर संस्थागत देखभाल रिश्तेदारों की देखरेख में फास्टर केयर, उपयुक्त व्यक्ति या उपयुक्त सुविधा, कानूनी रूप से गोद देना जैसे परिवार आधारित देखरेख में रखे जाने के प्रयास किये जायेंगे तथा उनका फॉलोअप किया जाएगा। वर्चुअल बैठक के दौरान सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, डीपीओ आशा सिंह, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति राजेश मिश्रा एवं महिला कल्याण अधिकारी सरिता मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed