{"_id":"6924b1a4b3003793980da05a","slug":"take-special-care-of-children-and-the-elderly-in-the-cold-dm-shravasti-news-c-104-1-srv1004-115957-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में बच्चे व बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में बच्चे व बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान : डीएम
Tue, 25 Nov 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में ठंड का प्रकोप दिखने लगा है। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे से कोहरा छाया रहा। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। डीएम ने लोगों से ठंड से बचने के लिए विभिन्न उपाय करने की अपील की है।
डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए रेडियो, दैनिक समाचार पत्र, टीवी व मोबाइल फोन के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहना चाहिए। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्हें नियमित रूप से गर्म कपड़ा पहनाकर रखें। साथ ही सुबह धूप निकलने पर ही टहलने के लिए जाएं।
उन्होंने कहा कि कोयले की अंगीठी हो या चूल्हा तथा हीटर, इनका प्रयोग करते समय सावधानी अवश्य रखें। कमरे में हवा का आवागमन बना रहे, इसके लिए खिड़कियों को खुला रखें। अलाव जलाने की व्यवस्था न होने पर प्रशासन की ओर से जलवाए गए अलाव का लाभ लें और शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म कपड़े अवश्य पहनें।
विज्ञापन
हाइपोथर्मिया के लक्षण जैसे शरीर का असामान्य तापमान, भ्रम या स्मृति हानि, बेहोशी, विचलन, अत्यधिक ठिठुरन, सुस्ती, थकान व तुतलाहट आदि होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।