{"_id":"6abeb80a69c160c07e01eef0","slug":"community-toilet-closed-for-five-years-tank-also-broken-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123497-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सामुदायिक शौचालय पांच साल से बंद, टंकी भी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सामुदायिक शौचालय पांच साल से बंद, टंकी भी टूटी
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालय सिरसिया।
सिरसिया। राहगीरों और बस अड्डे आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ब्लॉक कार्यालय के सामने पांच साल पहले बनाया गया सामुदायिक शौचालय निर्माण के बाद से ही बंद है। शौचालय पर ताला लगा होने से महिलाओं, बालिकाओं और वृद्धजनों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। देखरेख के अभाव में शौचालय की टंकी भी टूट गई है और परिसर के आसपास झाड़ियां उग आई हैं।
सिरसिया विकासखंड में प्रतिदिन सैकड़ों फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। इनमें महिलाएं, बालिकाएं और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। वहीं सिरसिया बस अड्डे पर बलरामपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। लोगों की सुविधा के लिए ही पांच साल पहले शौचालय का निर्माण कराया गया था।
स्थानीय निवासी बलदेव शुक्ला, हरिराम, राजेश कुमार गुप्ता और मोहम्मद शाकिर ने बताया कि निर्माण के बाद से ही शौचालय बंद है। इसके सामने गिट्टी पड़ी है और साफ-सफाई भी नहीं होती। लोगों ने शौचालय का संचालन शुरू कराने की मांग की है। प्रभारी बीडीओ राजाराम ने बताया कि सामुदायिक शौचालय के संचालन और साफ-सफाई के लिए ग्राम प्रधान व सचिव को निर्देशित किया गया है। जल्द ताला खुलवाकर संचालन शुरू कराया जाएगा।