फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Take measures to stop the erosion of Dagmara drain: MP

डगमरा नाले का कटान रोकने के लिए करें उपाय : सांसद

Wed, 31 Dec 2025 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Take measures to stop the erosion of Dagmara drain: MP
आयोजित दिशा की बैठक में मौजूद जनप्रतिनि​धि व अन्य। - फोटो : आयोजित दिशा की बैठक में मौजूद जनप्रतिनि​धि व अन्य।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सांसद राम शिरोमणि वर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की गई, साथ ही कटान रोधी कार्य कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सांसद ने कहा कि सिरसिया क्षेत्र में बरसात के दिनों में डगमरा नाले में उफान आने से कई क्षेत्र कटान प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे में पहाड़ी नाले के कटान को रोकने के लिए समय रहते कार्य किए जाएं। लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। साथ ही उन्होंने खाद की कमी दूर करने, धान क्रय केंद्रों पर किसानों के अनाज की तौल, ओवरलोड के चलते फुंक रहे ट्रांसफार्मरों सहित अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधितों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि जी राम जी योजना में अब तक 18.12 लाख मानव दिवसों का सृजन कर 44658 परिवारों को मांग के सापेक्ष रोजगार भी दिया जा चुका है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 29451 आवेदन पत्रों की स्वीकृति करते हुए लाभान्वित किया गया है। इसी प्रकार राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के 288 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। जिले में अब तक 334385 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड जारी किया जा चुका है तथा 21865 को चिकित्सा लाभ भी मिल चुका है। इस मौके पर विधायक रामफेरन पांडेय, इंद्राणी वर्मा, डीएम अश्विनी कुमार पांडेय, पीडी अश्वनी कुमार, सीडीओ शाहिद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed