{"_id":"63c0557e40f891575f523fa2","slug":"sunshine-children-engaged-in-sports-srawasti-news-lko666339798","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: खिली धूप, खेलकूद में जुटे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: खिली धूप, खेलकूद में जुटे बच्चे
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में छाया कोहरा व धुंध गुरुवार दोपहर में छट गया। खिली गुलाबी धूप देख लोग बाहर निकल आए। मौसम सामान्य होने से आमजन सहित पशुओं को भी राहत मिली। हवाओं की गति धीमी होने से लोगों को कंपकंपाती ठंड से राहत मिली।
जिले मे मौसम का मिजाज लगातार चलने वाली बर्फीली हवा के कारण ठंडा बना हुआ था। गर्म कपड़ों में भी ठंड से कंपकंपा रहे लोग हीटर व अलाव के सहारे राहत तलाश रहे थे। पारा लुढ़कने का असर मवेशियों पर भी पड़ रहा था। गेहूं की सिंचाई कर चुके किसान यूरिया के छिड़काव के लिए धूप निकलने का इंतजार कर रहे थे।
घरों में धुले कपड़े धूप न मिलने के कारण सूख नहीं पा रहे थे। इसलिए हर किसी को राहत के लिए धूप का इंतजार था। गुरुवार खिली गुलाबी धूप ने ठंड से बेहाल लोगों को राहत दिला दी। धूप देख हर कोई अपनी जरूरत पूरी करने के लिए घरों से बाहर निकल आया। इसमें बच्चे भी पीछे नहीं रहे। धूप देख बच्चे भी खेल सामग्री लेकर मैदान में आ डटे। संवाद