{"_id":"6956c15dfd674dea83002e26","slug":"sunshine-after-seven-days-some-relief-from-cold-shravasti-news-c-104-1-slko1011-116952-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सात दिन बाद खिली धूप, गलन से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सात दिन बाद खिली धूप, गलन से राहत
Fri, 02 Jan 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को घर के बाहर बैठकर धूप सेंकते लोग। - संवाद
श्रावस्ती/गिलौला। तराई में सात दिन बाद बृहस्पतिवार को धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से राहत मिली। हालांकि दिनभर सर्द हवा चली, जिसके चलते लोगों को धूप से हटते ही ठंड का अहसास हुआ। गुनगुनी धूप का लोगों ने जमकर आनंद लिया। कई दिन से घर में कैद रहने वाले बच्चों व बुजुर्गों को धूप में बैठे देखा गया।
तराई में एक सप्ताह से घने बादल छाए थे, सर्द पछुआ हवा भी चल रही थी, जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त था, ज्यादातर लोग घर के अंदर ही रहने के लिए मजबूर थे। नए साल की सुबह गुनगुनी धूप के साथ हुई, जिससे तराई वासियों ने राहत की सांस ली और गुनगुनी धूप में बैठे नजर आए। धूप निकलने से पार्क भी गुलजार रहे और बच्चों ने जमकर विभिन्न खेलों का लुत्फ उठाया।
किसान गदगद, फसलों की करी सिंचाई
धूप निकलने से किसानों के चेहरे भी खिल गए। बृहस्पतिवार सुबह धूप निकलने पर किसानों ने गेहूं व सरसों की फसल की सिंचाई की। गिलौला निवासी किसान नरेश, महेश व निरंजन आदि ने बताया कि कोहरे व गलन के समय सिंचाई करने पर फसल के गलने का खतरा था। सिंचाई भी जरूरी थी, ऐसे में धूप निकलने पर हम लोगों ने सिंचाई कर दी है। इससे फसल को संजीवनी मिल गई है।